{"_id":"675dcab1263248b3740b2056","slug":"ceremony-92-couples-tied-the-knot-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-125764-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह : वैवाहिक बंधन में बंधे 92 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह : वैवाहिक बंधन में बंधे 92 जोड़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सामूहिक विवाह योजना के तहत 92 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सनातन धर्म में कन्यादान सबसे बड़ा दान माना जाता है। सरकार हर गरीब व्यक्ति के साथ खड़ी है। इस योजना से शादी समारोह में खर्च होने वाले रुपयों को सरकार ने बचाया है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रहा है। इस समारोह में 92 जोड़े शामिल हुए, जिनमें नगर पालिका परिषद ललितपुर के 15 जोड़े, नगर पंचायत महरौनी से पांच जोड़े, विकास खंड महरौनी-10, मड़ावरा के आठ, तालबेहट के 14, बिरधा के 12, बार के 14 एवं जखौरा के 14 जोड़े शामिल हुए।
प्रत्येक जोड़े को 51 हजार का आर्थिक लाभ दिया गया, जिसमें 35 हजार नगद, 10 हजार का गृहस्थी का सामान और 06 हजार विवाह की व्यवस्थाओं के लिए दिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश कुमार गोस्वामी, चंद्रशेखर पंथ, अतुल निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, खंड विकास अधिकारी, बार एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।च