फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   centre goverment work for capitalist

उद्योगपतियों का लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार

Wed, 10 Feb 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
centre goverment work for capitalist
जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते पूर्व केंद्रीय मंत्री ? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की अनदेखी की जा रही है। जिस तरीके से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों की राहों में कांटे बिछाए हैं व दीवार उठाई हैं, उससे जाहिर होता है कि मोदी सरकार किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर उस आवाज को दबाना चाहती है। ललितपुर जैसे शहर में शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज बंद करना और घनी आबादी वाले क्षेत्र धौर्रा और जाखलौन में साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव बंद करना यह ललितपुर व बुंदेलखंडवासियों के साथ सौतेला रवैया है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाब बरार, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बिट्टू राजा, मोहम्मद उवेश, नवनीत किलेदार, अजय प्रताप सिंह तोमर, प्रेम नामदेव, असलम खान, राकेश रजक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed