फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Celebrate the festival with mutual understanding,

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

Sat, 08 Oct 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
 Celebrate the festival with mutual understanding,
police, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
आगामी 11 अक्तूबर को माता प्रतिमा विसर्जन, दशहरा व मुहर्रम पड़ रहे हैं। इस दौरान शहर की शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए सदर उपजिलाधिकारी रामेशचंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सदर कोतवाली परिसर में शहर के गणमान्य व समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रशासन ने बैठक में उपस्थित समस्त लोगों से शांतिमय तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में कोतवाली क्षेत्र में स्थापित समस्त मुख्य झांकियों की समिति व श्रीरामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। प्रशासन ने माता प्रतिमा विसर्जन व रावण दहन के लिए समय निर्धारित करते हुए रात 10 बजे तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ रात 10 बजे के बाद शहर में ताजिया निकाले जाने की सहमति हुई है। वहीं एसडीएम ने बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग, जल संस्थान, जल निगम व नगर पालिका के अधिकारियों व प्रतिनिधियों को समस्त व्यवस्थाएं चौकस करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सदर क्षेत्राधिकारी बल्देव सिंह, कोतवाली निरीक्षक अजयपाल सिंह समेत अन्य अधिकारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।      
प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण      
कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के बाद सदर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी ने गोविंद सागर बांध पर बनाए जा रहे प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व विभागीय अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 वहीं एसडीएम रमेश चंद्र ने प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाले श्रृद्घालुओं की सुरक्षा के लिए नेशनल हाइवे को स्थानीय मसौरा बैरियर से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक वन-वे करने के निर्देश दिए हैं। बांध नेशनल हाइवे से सटा हुआ है, इस दौरान कोई दुर्घटना घटित न हो इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed