फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Celebrate festival with simplicity and harmony: SDM

सादगी और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार : एसडीएम

Tue, 20 Jun 2023 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Celebrate festival with simplicity and harmony: SDM
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मड़ावरा। आगामी दिनों में बकरीद एवं रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप ने कहा कि त्योहार को सादगी और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी दूसरे को परेशानी हो।

सीओ इमरान अहमद ने कहा कि कोई भी कुर्बानी की वीडियो अथवा रील कतई न बनाएं और न ही उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। बैठक में ग्रामीणों ने कस्बे में बदहाल साफ-सफाई एवं हर घर नल योजना के तहत खोदी गई सड़क आदि की मरम्मत नहीं कराए जाने से हो रही दिक्कतों को प्रशासन के समक्ष रखा गया। त्योहार के दौरान पर्याप्त सफाई एवं जलापूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश एसडीएम ने दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, दिनेश कुमार, जामा मस्जिद पेश इमाम शमीउल कादरी, सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद के पेश इमाम कारी शाकिब अमरोहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना, मस्जिद कमेटी सदर मोहम्मद रफीक, अजमेरी ख़ां, मुजीम खान, फ़ैयाद शाह, जाकिर खान, नसीर खान साढूमल, शेरसिंह तोमर, मोहम्मद जुबैर, नासिर खान समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed