फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CBSE: Anvesha Upadhyay topped in class 10th and Saloni Raja in class 12th.

सीबीएसई: 10वीं में अनवेशा उपाध्याय और 12वीं में सलौनी राजा ने किया टॉप

Tue, 14 May 2024 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Anvesha Upadhyay topped in class 10th and Saloni Raja in class 12th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट सोमवार को जारी हुआ। हाईस्कूल में एसडीपीएस की छात्रा अनवेशा उपाध्याय ने 97.2 फीसदी और इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग में संस्कार वैली की सलोनी राजा ने 97.2 फीसदी व कॉमर्स वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की सोनाली दिनकर ने 97 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया।
दूसरे स्थान पर हाईस्कूल में नवोदय विद्यालय का ध्रुव साहू 96.4 फीसदी अंक और तीसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय की गार्गी गुप्ता 95.2 फीसदी अंक के साथ रही। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग में दूसरे स्थान पर 96.2 फीसदी अंक के साथ अंशिका चतुर्वेदी और तीसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के तनिष्क तिवारी 95.6 फीसदी अंक के साथ रहे। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग में तनिष्क तिवारी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किए। निहारिका कुशवाहा 97.4 फीसदी, गीतांजलि ने 94.4 फीसदी अंक हासिल किए। कॉमर्स में सोनाली दिनकर 97 फीसदी, साक्षी चतुर्वेदी 93 फीसदी, अनुष्का लोधी ने 88.4 फीसदी अंक पाए। कक्षा 10वीं की गार्गी गुप्ता ने 95.2 फीसदी, सौर्या रजक 94.4 फीसदी, मानवेंद्र सिंह ने 94.2 फीसदी अंक पाए। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 10वीं में ध्रुव साहू ने 96.4 फीसदी अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग में संस्कार रसिया ने 93.2 फीसदी अंक पाए। कलावर्ग में लक्ष्मी ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। संस्कार वैली में कक्षा 10वीं की छात्रा वैदेही मालवीय ने 90.8 फीसदी अंक पाए। अक्षत खरे 90 फीसदी, लब्धी जैन ने 89.8 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग में सलोनी राजा 97.2 फीसदी, अंशिका चतुर्वेदी 96.2 फीसदी, मानसी राजा ने 95.6 फीसदी अंक पाए। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं में गरिमा यादव ने 93.2 फीसदी, लक्ष्य अग्रवाल ने 92.6 फीसदी, नमी जैन ने 90.6 फीसदी अंक पाए। इंटरमीडिएट में राहुल कुमार ने 84.8 फीसदी, वसुंधरा गुप्ता ने 82.8 फीसदी, शिवानी यादव ने 81.8 फीसदी अंक पाए। एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल की हाईस्कूल की छात्रा अनवेशा उपाध्याय ने 97.2 फीसदी अंक हासिल कर जनपद टॉप किया। सलोनी कुशवाहा ने 95.6 फीसदी, अंशिका जैन 95.6 और माही तामियां ने 95.2 फीसदी अंक हासिल किए। डॉन बास्को विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र युग जैन ने 93.2 फीसदी, यशिता सिंह 91.2 फीसदी और 90.4 फीसदी हर्षित तिवारी व आस्था चौधरी के आए। विद्यालय प्रबंधन ने फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर छात्रों एवं अभिभावकों का सम्मान किया।

--------
एसडीपीएस के 70 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक किए हासिल
एसडीपीएस इंटरनेशनल विद्यालय में हाईस्कूल के 149 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 70 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की उपलब्धि पर प्रबंधक कमलेश चौधरी ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed