{"_id":"679bc90cc34a2a706704b706","slug":"caution-adulterated-khoya-may-come-from-madhya-pradesh-department-alert-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-128662-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : मध्य प्रदेश से आ सकता है मिलावटी खोआ, महकमा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : मध्य प्रदेश से आ सकता है मिलावटी खोआ, महकमा अलर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी के समय में जनपद में आसपास के सटे मध्य प्रदेश के जिलों से दूध व खोआ (मावा) आता है। यह खोआ कहीं मिलावटी तो नहीं है, इसके मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुश्तैदी बढ़ा दी है। अभी तक जांच में विभाग को नकली दूध व खोआ नहीं मिला है। हालांकि लिए गए कुछ सैंपल में दूध और खोआ जांच में अधोमानक अवश्य पाया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक अप्रैल से अभी तक जनपद में दूध के 26 नमूने लिए हैं। इसमें 22 नमूनों का परिणाम अधोमानक आया है। दूध पर पानी मिला पाया गया। इसमें जुर्माना लगाया गया, साथ ही खोआ के भी 14 नमूने लिए गए। इसमें 9 नमूननों में फैट कम पाया गया। हालांकि इन सभी नमूनों में कोई तत्व ऐसा नहीं मिला है, जो जानलेवा हो।
खाद्य सुरक्षा विभाग बाहर से आने वाले खोआ और दूध पर नजरें बनाए हुए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमालउद्दीन ने बताया कि नियमित नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। आगे भी सतर्कता बरती जाएगी, जिससे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके।प