फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against five including former block chief

Lalitpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five including former block chief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ फर्जी विक्रय पत्र के जरिये जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण करने से रोकने पर मारपीट करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।

मोहल्ला गांधीनगर नईबस्ती निवासी अनुराग जैन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि नेहरू नगर में नेहरू युवा केंद्र के पास स्थित जमीन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र सिंह यादव निवासी नईबस्ती ने फर्जी विक्रय पत्र राधा यादव को दिया था। इसके आधार पर उसके पिता की आराजी पर अवैध कब्जा कर 9 मई को मकान निर्माण शुरू करा दिया। जब उसे इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर गया और काम बंद कराने को कहा। मौके पर मौजूद राधा यादव व उसके पति पप्पू यादव ने धमकी दी थी। 10 मई को उसे पुन: जानकारी मिली कि मकान का काम चालू हो गया तो वह मौके पर पहुंचा। देखा कि यहां यादवेंद्र सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, राधा यादव, पप्पू यादव, सिरनाम यादव मौजूद थे और निर्माण करवा रहे थे। उसने मना किया तो आरोपियों ने प्राण घातक हमला करते हुए मारपीट की। उसका भतीजा व पुत्र मौके पर आए तो उनके साथ भी मारपीट की। उसके भाई सिद्धार्थ ने बीच बचाव किया। पुलिस ने पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed