फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against 15 nominees for the deadly attack

Lalitpur News: जानलेवा हमला करने वाले 15 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 06 Jun 2023 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 06 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 15 nominees for the deadly attack
बिरारी गांव में हुआ था दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एकराय होकर जान से मारने का प्रयास के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 15 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिरारी निवासी बृजभान ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया कि 22 मार्च की शाम को उसकी मां घर के पीछे बाड़े में मवेशियों के लिए भूसा रख रहीं थीं। तभी कल्यान, जानकी, नंदलाल, कंछेदी, प्रभु, अनिल, श्रीराम, अरविंद, सूरज, धर्मलाल, देवकुंवर पत्नी धर्मलाल, रजनीश, राहुल, जसरथ निवासी ग्राम बिरारी और राजेश जैन निवासी मोहल्ला तालाबपुरा अपने अन्य साथियों के साथ आए।

आरोपी एकराय होकर पत्थरबाजी करते हुए कांच की बोतलें फेंकते हुए गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी मां के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगे। जिसमें उसकी मां गंभीर घायल हो गई। घटना की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed