फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case filed against two accused in Karnataka for hostage taking and human trafficking of labourers

Lalitpur News: मजदूरों को बंधक बनाने व मानव तस्करी में कर्नाटक में दर्ज हुआ दो आरोपियों पर मुकदमा

Sat, 10 Jan 2026 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two accused in Karnataka for hostage taking and human trafficking of labourers
- बंधुआ मजदूरी प्रथा उन्मूलन अधिनियम की चार धाराओं में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम पापड़ा व सौल्दा निवासी चार महिलाओं समेत 17 मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी कराने के मामले में कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिला के बादामी थाने में राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कर्नाटक के जिला बागलकोट के बादामी तालुक के राजस्व निरीक्षक हुसैनसाब लालासाब चौधरी ने बागलकोट थाना कर्नाटक में तहरीर देकर बताया कि ललितपुर जिला के मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम पापड़ा और सौल्दा के सत्रह मजदूरों को महाराष्ट्र के जिला बीड़ के तालुक केज के दैपर निवासी दीपक श्रीहरि तोबरे और महाराष्ट्र के जिला बीड़ के तालुक दरूर के चौड़ी निवासी अशोक मलुराम मुंडे द्वारा कर्नाटक के जिला बागलकोट के थाना बादामी स्थित नीरगांव में लाकर खेत में काम कराया गया और उन्हें मजदूरी नहीं दी गई। इसके साथ ही मजदूरों को बाहर जाने से रोका गया और बंधुआ मजदूरी के रूप में कार्य कराया गया। सभी मजदूरों के बयान के आधार पर राजस्व निरीक्षक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed