{"_id":"68d1b43d8cf3b7bcbb0ec30b","slug":"case-filed-against-53-named-and-100-unknown-persons-for-protesting-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-143129-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रदर्शन करने में 53 नामजद, सौ अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रदर्शन करने में 53 नामजद, सौ अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
- 21 सितंबर को इलाइट चौराहे पर शव रखकर करीब चार घंटे लगाया था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बजाज फाइनेंस फ्रॉड केस में पुत्र के गिरफ्तार होने के बाद पिता लक्ष्मीनारायण के आत्महत्या करने के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने इलाइट चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगाया था। इस मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने 53 नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी गल्ला मंडी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि वह रविवार की सुबह क्षेत्र में थे। सूचना मिली कि मोहल्ला रामनगर के रहने वाले लक्ष्मीनारायण राठौर जिन्होंने टीकमगढ़ मध्यप्रदेश में फंदे पर लटककर आत्महत्या की थी उनके परिजन, रिश्तेदार शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे। इलाइट चौराहे पर करीब 150 लोगों ने एकत्र होकर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके बाद वह मौके पर आए। यहां पता चला कि मृतक के शव को टीकमगढ़ से उसके परिजन अपने घर लाकर सुबह अतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान मृतक के परिजनों को करीब 150 व्यक्तियों ने बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शव को चौराहे पर रखकर जाम लगवाया है। शहर का आवागमन बाधित कर दिया। इससे शहर के चारों तरफ आने जाने वाले वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गईं। इसकी जानकारी उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और कंट्रोल रूम के माध्यम से उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस बल के अलावा जखौरा, महरौनी, पाली, थाना जाखलौन व पुलिस लाइन का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। जाम लगाए लोगों से मृतक के शव को चौराहे से हटाने व जाम खुलवाने सहित शव का अंतिम संस्कार करने के लिए समझाया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए थे। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने शव को नहीं उठाने दिया। सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से सुनियोजित तरीके से अनैतिक दबाव बनाने के लिए सड़क मार्ग को अवैध तरीके से बाधित करते हुए विवाद करना शुरू किया। सड़क मार्ग को बाधित करते हुए आम लोगों के जीवन, स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया एवं सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपियों के द्वारा सड़क मार्ग को अनावश्यक रूप से सुबह 9.30 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित किया गया। जिससे निजी व सरकारी सवारी बस, एंबुलेंस व निजी वाहन अकारण खड़े रहे। इनमें सवार बीमार, बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं गर्मी के कारण परेशान व बेहाल रहे। इस घटना में शामिल लोगों की मोबाइल फोन से लिए गए फोटो व वीडियो से जानकारी की गई। जिसमें 53 नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सपा के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, सपा नेता अभि जैन खजुरिया, सपा नेता गौरव विश्वकर्मा, कांग्रेसी नेता हरीबाबू शर्मा, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ऋतिक शुक्ला उर्फ मोंटी, कांग्रेसी नेता अंकित यादव, भगत सिंह राठौर, पूर्व पार्षद मुस्तफा, पूर्व पार्षद रोहित राठौर समेत 53 नामजद व 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।