फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Carefully pull can happen on accident

सावधानी हटने पर घट सकती है दुर्घटना

Fri, 27 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Carefully pull can happen on accident
ललितपुर (ब्यूरो)। यातायात माह के जागरूकता अभियान में एनसीसी कैडेट भी जुड़ गए हैं। बृहस्पतिवार को नेहरू महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने तुवन चौराहे तक जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने नेहरू महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स की रैली को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान रफ्तार भरी जीवन शैली में प्रत्येक व्यक्ति समयाभाव के चलते  शार्टकट को विशेष प्राथमिकता दे रहा है, जिससे लोगों की जान पर बन रही है। इन दुर्घटनाओं को यातायात नियमों का पालन करने से ही रोका जा सकता है।
विज्ञापन


कालेज प्रबंधक प्रदीप चौबे ने कहा कि व्यक्ति का जीवन बड़ा अनमोल है। प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती के साथ पालन करके अनावश्यक वाहन दुर्घटनाओं  से बच सकते हैं। प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल, संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री, एनसीसी कंपनी कमांडर लेफ्टीनेंट डा. पंकज शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत इकाई के कमान अधिकारी डा. पंकज शर्मा और नगर यातायात प्रभारी नीरज दीक्षित के संयुक्त नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स की रैली नेमवि प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों से होती हुई वर्णी चौराहे तक रैली निकाली। यहां यातायात प्रभारी नीरज दीक्षित, निरीक्षक केके शर्मा और उनके यातायात सहयोगियों ने केडेट्स को यातायात नियमों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed