फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Car was stolen due to non-payment of dues

Lalitpur News: बकाया रुपये न देने पर चोरी कर ली थी कार

Sun, 11 Aug 2024 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Car was stolen due to non-payment of dues
आरोपी ने युवक को बेची थी कार , 1.70 लाख रुपये नहीं मिलने पर दो साथियों के साथ वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आठ अगस्त को घर के बाहर खड़ी कार चोरी की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। फाइनेंस के 1.70 लाख रुपये न देने पर कार बेचने वाले युवक ने ही अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए कार बरामद कर ली है।

शहर के मोहल्ला चांदमारी के अमन चौहान के घर के बाहर खड़ी कार आठ अगस्त की रात चोरी हो गई। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक कार को चोरी कर ले जाते दिखे थे। पुलिस ने छानबीन के आधार पर मंगल राजपूत निवासी कैलगुवां रोड, बाईपास चौराहा, राज विशाल राजपूत निवासी ग्राम अम्माबाई थाना सीपरी बाजार, झांसी, संतोष कुशवाहा निवासी चौबयाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंगल ने बताया कि उसने कार स्विफ्ट को अमन को 5.80 लाख रुपये में बेचा था। अमन ने उसको 4.10 लाख रुपये नकद दे दिए थे। बचे 1.70 लाख रुपये किस्तों के जरिये फाइनेंस कंपनी को जमा करना था। लेकिन अमन रुपये जमा नहीं कर रहा था। रुपये मांगने पर वह देने में आनाकानी कर रहा था। मंगल ने बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर कार को चोरी करने का प्लान बनाया। इसके बाद कार को इंदौर में बेचकर रुपये बांट लेने की साजिश थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसमें स्वॉट और सर्विलांस टीम भी शामिल रही। घटना का 24 घंटे में खुलासा करने वाले पुलिस कर्मियों में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा, नई बस्ती चौकी प्रभारी प्रशांत राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed