ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बेटना व उमरिया के बीच हाइवे पर तेज रफ्तार एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर पुलिया से खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बिरधा और वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बेटना व उमरिया के बीच मध्य प्रदेश के सागर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे की पुलिया से बारह फुट नीचे खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख वहां से निकल रहे राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिस पर सभी घायलों को बिरधा पीएचसी भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को सागर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में मध्य प्रदेश के जिला सागर निवासी शबीना बेगम (40), सुमहरा खान (20), मुस्तरी (48), असलम खान (52) और संजय पाराशर (56) शामिल हैं। बताया गया कि सभी कार सवार किसी काम से सागर से मध्य प्रदेश के चंदेरी जा रहे थे कि अचानक यह हादसा हो गया।