फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Car collided with tree, twelve people including two children injured

पेड़ से टकराई कार, दो बच्चों समेत बारह लोग घायल

Tue, 22 Mar 2022 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tree, twelve people including two children injured
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलावन और समोगर के बीच बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्घालुओं की कार पेड़ से टकरा गई। जिससे दो बच्चों समेत बारह लोग घायल हो गए। दो लोगों को हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर अंतर्गत कस्बा मालथौन निवासी पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत बारह लोग टवेरा कार संख्या एमपी 20 बीए-4696 से बागेश्वर धाम दर्शन करने के लिए गए थे और मंगलवार को दोपहर में जब वह लौट रहे थे। उनकी कार महरौनी क्षेत्र के ग्राम सिलावन और समोगर के बीच ही पहुंची थी कि तभी चालक महेश चौबे को झपकी आ गई और करीब ढाई बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक आम के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में जनपद सागर क्षेत्र के कस्बा मालथौन निवासी महेश चौबे (48) पुत्र घनश्याम चौबे, विनीता चौबे (40) पत्नी महेश चौबे, दिनेश चौबे (42) पुत्र घनश्याम चौबे, धर्मेंद्र चौबे (30) पुत्र प्रेमनारायण चौबे, रामरती (65)पत्नी स्व.रामकुमार, माया सैनी (55) पत्नी पीडी सैनी, छोटेलाल ठाकुर (48) पुत्र नत्थू सिंह, संगीता (35) पत्नी जमुना प्रसाद, विस्सो (30) पत्नी परमू, सिद्घि (07) पुत्री जमुना प्रसाद, रामदीन(02) पुत्र परमू एवं राहुल(25) पुत्र महाराज सिंह शामिल हैं। जिनमें महेश चौबे एवं विनीता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि अन्य सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक जब तक समझता, तब तक गाड़ी पेड़ से टकरा गई
कार महेश चौबे की है और वह खुद ही उसे चला रहा था। वहीं महेश चौबे ने बताया कि उसे समझ ही नहीं आ सका कि कार अचानक कैसे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कुछ देर तक तो कुछ समझ ही नहीं आया। वहीं घायल दिनेश चौबे ने बताया कि महेश को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेेड़ से टकरा गई। घायल छोटेलाल ठाकुर ने बताया कि कार में सवार सभी लोग पड़ोसी हैं और बागेश्वरधाम दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed