{"_id":"6434576575da7977320d4054","slug":"candidates-for-the-post-of-president-got-equal-number-of-votes-there-was-an-uproar-lalitpur-news-c-11-1-72644-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट, हुआ हंगामा
Tue, 11 Apr 2023 12:07 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला व्यापार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। इसे लेकर रविवार रात को गल्ला मंडी में व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। चुनाव अधिकारियों ने टॉस करके अध्यक्ष का चुनाव करने की बात कही, लेकिन दोनों प्रत्याशी इसके लिए राजी नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नारेबाजी और हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया और मामले को शांत कराया। इसके बाद चुनाव कमेटी ने निर्णय लिया कि यदि दोनों प्रत्याशियों में सहमति बन जाती है तो अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। अन्यथा पुन: चुनाव कराए जाएंगे।
गल्ला व्यापार संघ का चुनाव को लेकर रविवार को गल्ला मंडी मतदान हुआ था। इसमें 428 में से 422 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतगणना हुई। जिसमें अजित कुमार जैन, पुनीत राठौर, रवींद्र कुमार साहू, सौरभ कुमार जैन, अमित कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, अंशुल जैन, संतोष कुमार जैन एवं सुमत कुमार जैन को विजयी रहे। वहीं महामंत्री पद पर जितेंद्र अनौरा को सबसे अधिक 178 मत प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार जैन को 288 मत, मंत्री पद के लिए राजेश कुमार जैन को 259 मत, प्रसन्न कुमार जैन को 298 मत, संयोजक पद एक पर अरविंद कुमार साहू को 238 मत, सहसंयोजक पद एक के लिए सुनील कुमार जैन गदयाना को 237 मत एवं ऑडिटर पद एक के लिए प्रमोद साहू को 207 मत, वरिष्ठ चुनाव अधिकारी पद एक पर सौरभ जैन को 246 मत और कनिष्ठ चुनाव अधिकारी पद एक पर अंतिम जैन को 216 मत प्राप्त हुए।
रविवार देर रात को अध्यक्ष पद के लिए वोटों की की गिनती पूरी हुई तो इसमें जय कुमार महोली एवं संजीव जैन कप्तान दोनों को 192-192 मत प्राप्त हुए। इसके बाद दोबारा गिनती कराई गई, लेकिन फिर से दोनों प्रत्याशियों को बराबर बराबर मत प्राप्त हुए। ऐसी स्थिति में चुनाव अधिकारियों ने दोनों से टॉस फेंककर निर्णय करने की बात कही, तो प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी और हंगामा करने लगे। हंगामे की स्थिति देख पुलिस बल बुला लिया गया। पुलिस ने गल्ला मंडी में जमा व्यापारियों को खद़ेड़ दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के लिए 192-192 वोट मिले हैं। उन्हें टॉस विकल्प दिया गया था, लेकिन वह टॉस के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने रिपोलिंग का पत्र दिया है। उनमें यदि आपस सहमति नहीं बनती है तो पुन: चुनाव कराया जाएगा। फिलहाल अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
-रूप चंद जैन, वरिष्ठ चुनाव अधिकारी।