फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Candidate supporters trust made Mungerilal

समर्थकों के भरोसे पर मुंगेरीलाल बने उम्मीदवार

Wed, 01 Mar 2017 01:10 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 01 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Candidate supporters trust made Mungerilal
समर्थकों के भरोसे पर मुंगेरीलाल बने उम्मीदवार - फोटो : demo
विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे उम्मीदवारों को समर्थकों ने मुंगेरीलाल बना दिया है। समर्थकों के गणित से हर किसी को चुनाव में जीत दिखाई देने लगी है। कइयों ने तो आगामी दिनों के लिए योजनाएं बनाना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतगणना की तारीख लंबी खिंचने का समर्थक एवं कार्यकर्ता भरपूर फायदा उठा रहे हैं। वर्तमान में उम्मीदवारों को समर्थक व कार्यकर्ता जीत का गणित समझा रहे हैं। कोई पोलिंगवार बूथ पर पड़े वोट को जीत का आधार बता रहे हैं तो कोई जातिगत वोट गिनाकर विजयश्री मिलने का दावा ठोक रहे हैं। यही नहीं, किसी ने लहर तो किसी ने विकास पर वोट पड़ने का दावा किया है। कई उम्मीदवारों ने इसे सही मानकर स्वयं को विधायक ही मान लिया है और उसी के हिसाब से योजनाएं बनाना शुरू कर दी हैं। इस समय नेताजी को सबकुछ हरा-हरा नजर आ रहा है। वह दिन में भी सपने देख रहे हैं। तमाम उम्मीदवार घरों से निकलकर एक बार फिर क्षेत्रों में निकल पड़े हैं। इस दौरान मतदाताओं का आभार जताने पहुंचे उम्मीदवारों का खूब स्वागत हो रहा है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं तो कहीं फूल मालाओं से स्वागत हो रहा है। समर्थक यही नहीं रुक रहे हैं, उन्होंने कई उम्मीदवारों को विधायकजी कहकर संबोधित करना प्रारंभ कर दिया है। उम्मीदवार गर्मजोशी से हो रहे स्वागत से प्रफुल्लित होकर लोगों को विकास की गंगा बहाने के वादे कर रहे हैं। ऐसा ग्यारह मार्च तक चलेगा, जब तक मतगणना का परिणाम नहीं आ जाता है। इस दौर में भी कार्यकर्ता व समर्थकों को उम्मीदवारों से खूब तरजीह मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed