फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   canal water flowing on road

टेल के किसानों पर भारी पड़ रही विभागीय लापरवाही

Wed, 10 Feb 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
canal water flowing on road
सजनाम से सिंदवाहा संपर्क मार्ग पर पूरे रोड पर बह रहा पानी - फोटो : LALITPUR
कलौथरा/ ललितपुर। जामनी नहर का पानी खेतों में नहीं पहुंच रहा है, बल्कि सड़क पर बह रहा है। इससे नहर का पानी सजनाम बांध कॉलोनी में भर रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसर मौन हैं, जिससे कई एकड़ में गेहूं की फसल सूखने की स्थिति में पहुंच गई है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तहसील पाली के जामनी बांध की बायीं नहर की गूल ग्राम बैरवारा, पठा और विजयपुरा से होते हुए कई ग्रामों में पहुंचती है, जिससे सैकड़ों किसानों की फसलों की सिंचाई होती है। लेकिन, बायीं जामनी नहर से जुड़े किसानों के खेतों तक पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि बायीं जामनी नहर का पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। लीकेज के कारण जामनी नहर का पानी सजनाम बांध कॉलोनी में भर गया है।
विज्ञापन

उधर, जामनी नहर से जुड़े किसान बूूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जामनी नहर की गूल के पानी से कई एकड़ की सिंचाई होती है। किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। सजनाम से सिंदवाहा संपर्क मार्ग पर पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, कई किसानों के खेतों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कई बार गूल को बंद करा चुके हैं, लेकिन कुछ किसानों व असामाजिक तत्वों द्वारा गूल को बार-बार खोल दिया जाता है। इस कारण पानी बरबाद हो रहा है।
- ओमप्रकाश, अवर अभियंता सिंचाई खंड

जामनी नहर का पानी सजनाम बांध की कालोनी में भरा

जामनी नहर का पानी सजनाम बांध की कालोनी में भरा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed