फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   campagn against atikramar

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलेगा अभियान

Thu, 21 May 2015 01:06 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 21 May 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ 25 मई से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पर्याप्त पुलिस बल की मांग की है।
विज्ञापन



डॉ. भीमराव अंबेडकर शॉपिंग कांपलेक्स में अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। स्थिति यह है कि जो दुकानदार हैं, वह बरामदे तक अपना कारोबार फैलाए हैं, जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। इतना ही नहीं, दुकानदारों के नाम पर कुछ अन्य लोगों का भी कब्जा है। इससे मार्केट का स्वरूप बिगड़ रहा है। कमोबेश यही स्थिति गेंदालाल पेट्रोल पंप के आसपास की है। यहां पर भी फल वालों का सड़क पर कब्जा है।

रही-सही कसर ऑटो रिक्शा वाले पूरी कर देते हैं, जिससे सड़क पर दिनभर जाम के हालात बनते हैं, ऐसे में यदि कोई गंभीर मरीज लेकर निकले तो उसे भी 10 से 15 मिनट रास्ता पार करने में लग जाएगा। सुपर मार्केट की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है। लोगों ने दुकान भले ही मार्केट में आवंटित कराई हो, पर वह दुकान के बाहर तक फैले हैं। साथ ही आसपास फल वाले दुकानदार हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनती है। पुराने तहसील चौराहे पर भी यही स्थिति है।
विज्ञापन



हालातों को देखते हुए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने सभी स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्लान तैयार किया है। उन्होंने 25 मई को अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान पूरी तरह से सफल रहे, इसके लिए पुलिस बल की जरूरत होगी। उन्होंने निर्धारित तिथि में जिला प्र्रशासन से पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 को वृहद पेंशन शिविर
ललितपुर। वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन शिविर 25 मई को आयोजित किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में लगने वाला यह शिविर काफी वृहद होगा। इस शिविर के माध्यम से उन लोगों का चयन किया जाएगा, जो पात्र होने के बाद भी पेंशन के लिए भटक रहे हैं। सभी संबंधित अधिकारियों की शिविर में ड्यटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed