फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cadets of Deepchandra College hoisted the flag

Lalitpur News: दीपचंद्र महाविद्यालय की कैडेट्स ने लहराया परचम

Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cadets of Deepchandra College hoisted the flag
झांसी में एनसीसी गर्ल्स बटालियन के कैंप आयोजित हुईं थीं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। झांसी में एनसीसी गर्ल्स बटालियन के कैंप में दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतियोगिताओं में अव्वल आकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। बुधवार को महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश चौधरी ने एनसीसी कैडेट्स ट्रेनर और एएनओ को मेडल पहना कर सम्मानित किया।
25 मई से तीन जून तक लाल कुर्ती झांसी में संपन्न हुए एनसीसी कैंप में कई जनपदों से आए कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं वॉलीबॉल, फायरिंग-शूटिंग, ड्रिल और डांस प्रतियोगिता आदि में अपनी प्रस्तुति दी थी। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के कैडेट्स ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. जेएस तोमर, एनसीसी के एएनओ डाॅ. राकेश राजन, डाॅ. खुशबू सिद्दीकी और ट्रेनर अतुल कुमार सोनी ने बताया कि वॉलीबॉल स्पर्धा में राजनंदनी राजा प्रथम व प्रेरणा सिंह द्वितीय स्थान, डांस प्रतियोगिता में संजना, आस्था, चांदनी, प्रियंका, मुस्कान, चांदनी सेन, दीक्षा प्रजापति, रूबी और मंजू ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग-शूटिंग में सभी प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ड्रिल प्रतियोगिता में रोशनी राजा (प्रथम) चांदनी सेन, चांदनी, चांदनी कुशवाहा, आस्था , मनीषा कुमारी, अर्चना, संजना, मंजू, रूबी, राजनंदनी, दीक्षा प्रजापति, प्रिंसी रैकवार, रोशनी और सायना के अलावा सोनम, अर्जना देवी, चाहत राजा, फूला, सविता, पूजा राजपूत आदि ने अच्छा प्रदर्शन कर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed