फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   By dint of the power system three JE

तीन जेई के सहारे बिजली व्यवस्था

Fri, 24 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 24 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जनपद में स्थापित 11 विद्युत सब स्टेशनों में से आधा दर्जन से अधिक सब स्टेशनों पर अवर अभियंताओं की  कमी है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक अवर अभियंता पांच-पांच सब स्टेशनों का कार्यभार संभाल रहे हैं। ऐसे में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से उपभोक्ताओं को दे पाना भी मुश्किल हो रहा है। कई बार तो एक साथ कई स्थानों पर फाल्ट आने की स्थिति में सुधार किया जाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्युत अधिकारियों को काफी मुश्किल हो रही है, साथ ही जनपद में राजस्व वसूली व अन्य विद्युत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, इसके चलते अधिशासी अभियंता ने जनपद में विभाग में चल रही अवर अभियंताओं की कमियों को पूरा करने के लिए यहां तैनात तीन टीजी टू कर्मियों को अवर अभियंता बनाने की संस्तुति करते हुए एक पत्र विद्युत विभाग के अधिकारियों को भेज दिया है। तीन अतिरिक्त अवर अभियंता मिलने पर विद्युत विभाग में कई समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा और विद्युत अधिकारियों को भी राहत मिल सकेगी। जिले की विद्युत व्यवस्था देखने के लिए अभी तक शहर में तीन सब स्टेशनों गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन एवं नझाई बाजार स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर एक जेई पंकज मौर्य, बाईपास स्थित सब स्टेशन पर पर जेई एसपी सिंह व तालबेहट में श्रीनिवास महाकुंड अवर अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। हालांकि, महरौनी व मड़ावरा सब स्टेशन पर टीजी टू प्रेम प्रकाश, सोजना में टीजी-टू हरीओम और पाली एवं विरधा सब स्टेशन पर टीजी टू रमेश प्रसाद द्वारा प्रभारी के रूप में अवर अभियंता का कार्य लिया जा रहा है। जबकि, तालबेहट में तैनात अवर अभियंता श्रीनिवास महाकुंड का स्थानांतरण अन्य जनपद कर दिया गया है। हालांकि, उन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया गया है। लेकिन, शीघ्र ही विभागीय कार्यप्रणाली के चलते वे अन्य जनपद पहुंच जाएंगे, जिसके चलते अब दो अवर अभियंता ही जनपद की बागडोर संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed