{"_id":"6574a419ab0655c6640b92d6","slug":"by-blocking-the-girls-path-beating-her-and-pressurizing-her-to-marry-threatening-to-defame-her-if-she-refuses-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-7195-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लड़की का रास्ता रोककर मारपीट कर शादी करने का बनाया दवाब, मना करने पर बदनाम करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लड़की का रास्ता रोककर मारपीट कर शादी करने का बनाया दवाब, मना करने पर बदनाम करने की दी धमकी
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सड़क पर रास्ता रोककर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए शादी करने का दवाब बनाने और मना करने पर समाज में बदनाम देने की धमकी देने के आरोप पीड़ित लड़की ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर लगाए। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती शनिवार की दोपहर कोतवाली पहुंची। यहां उसने बताया कि वह अपनी दुकान के लिए पुरानी तहसील रोड से होते हुए पैदल जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक आया और उससे अकारण गाली गलौज कर शादी करने की बात करने लगा। विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा और उसका मोबाइल फोन लेकर तोड़ दिया। आरोपी ने शादी न करने पर समाज में बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही कही पर भी शादी न होने देने की बात कही। आरोपी की धमकी से वह मानसिक परेशान है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
-- -- -- -
लड़का-लड़की के बीच कोतवाली के पास हुई मारपीट
लड़की जब घटना की शिकायत करने को कोतवाली पहुंची तो यहां पर लड़का भी पहुंच गया। यहां दोनों के बीच वाद विवाद होने लगा और देखते ही देखते एक दूसरे से मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग कर बीच बचाव किया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
लड़का लड़की दोनों बालिग हैं दोनों पक्ष परिवार के साथ कोतवाली आए थे आपसी सामजस्य के आधार पर राजीनामा कर चले गए।-शशिभूषण सिंह,प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली