{"_id":"6823960528f723e5770ab4b4","slug":"bus-stop-centers-will-soon-be-built-in-tehsils-blocks-and-towns-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-135051-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जल्द ही तहसील, ब्लॉक और कस्बा में बनेंगे बस स्टॉप सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जल्द ही तहसील, ब्लॉक और कस्बा में बनेंगे बस स्टॉप सेंटर
विज्ञापन
- इनमें टिनशेड, पानी और बैठने की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही बस स्टॉप सेंटर बनाएं जाएंगे। यह बस रुकने वाले स्थानों पर बनाए जाएंगे। इनमें टिनशेड, पानी की सुविधा व बैंच की व्यवस्था की जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मांग पर तहसील, ब्लॉक मुख्यालय व कस्बा क्षेत्र में बनेंगे।
जिले में यातायात व्यवस्था व सुविधाओं की कमी किसी से छिपी नहीं है। बसों की कमी के चलते समय से सफर करना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि बसों के समय से चलना पड़ रहा है। कम होने से भरी बसों में सफर करना पड़ रहा है। यही नहीं बस अड्डे पर अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है।
लेकिन, अब जल्द ही तहसील, ब्लॉक व कस्बा क्षेत्रों में बस अड्डे बनाए जाएंगे। इसमें यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इन बस अड्डों पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें छाया के लिए टिनशेड की सुविधा की जाएगी। पानी की सुविधा कराई जाएगी। साथ ही बैठने के लिए बैंच डलवाए जाएंगे। इससे बसों के इंतजार करने में परेशानी नहीं होगी। सुविधा के साथ बैठ सकेंगे। हालांकि बस अड्डा का निर्माण उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
इन स्थानों पर बनेंगे बस अड्डा
पूराकलां, बांसी, जखौरा, बार, बानपुर, जाखलौन, पाली, बालाबेहट, राजघाट, बांसी समेत अन्य आवश्यक स्थानों पर बनाए जाएंगे।
-- -
तालबेहट में बनेगा बड़ा बस स्टैंड
तहसील तालबेहट में बाईपास मार्ग पर दो एकड़ में बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन पहले ही चिह्नित कर ली गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पत्राचार किया है। उम्मीद है कि जल्द ही तालबेहट में बस स्टैंड बनाकर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
-- -
ललितपुर में तालबेहट में बस स्टैंड के निर्माण के लिए नगर पंचायत को पत्राचार किया गया है। अन्य स्थानों पर भी आवश्यकता अनुसार जिला प्रशासन द्वारा बस अड्डे बनाए जाएंगे।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी