{"_id":"60fdba708ebc3e5836253c6d","slug":"bus-rest-room-destroyed-negligence-taldehate-news-jhs200386020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने जमींदोज कर दिया प्रतीक्षालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने जमींदोज कर दिया प्रतीक्षालय
विज्ञापन
कैप्सन - अमर उजाला में पूर्व में प्रकाशित खबर
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ेसराकलां/तालबेहट। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते ग्राम कड़ेसराकलां की सहरिया बस्ती के समीप लाखों रुपये की लागत से बना यात्री प्रतीक्षालय दबंगों ने शनिवार की रात में जमींदोज कर दिया गया। अब जानकारी के बाद नींद से जागे अधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
कड़ेसराकलां में पुराने मार्ग पर सहरिया बस्ती के समीप लाखों रुपये की लागत से एक यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया था। जिसमें यात्री रुकते हैं। कुछ माह पहले उसके समीप रहने वाले एक युवक पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर मारकर इसे गिराने के आरोप लगे थे। तब इसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई थी। तब अखबारों में यह खबर प्रकाशित हुई थी। उस समय अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही थी लेकिन बाद में उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
शनिवार की रात में गांव के कुछ दबंगों ने फिर क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय को पूरी तरह से गिरा कर उसका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
इसे लेकर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। ग्राम प्रधान कड़ेसराकलां ज्ञानसिंह यादव का कहना है कि मामले की जानकारी सुबह ग्रामीणों द्वारा मिली थी। मौके पर जाकर मैंने देखा कि प्रतीक्षालय को पूरी तरह से गिरा दिया गया है। यात्री प्रतीक्षालय को पुन: उसी स्थान पर बनाया जाएगा एवं दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
प्रतीक्षालय गिराने की जानकारी मिली है। कल टीम भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जिसने यह कार्य किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप मिश्रा, बीडीओ तालबेहट

कैप्सन - 6 - प्रतिक्षालय के पहले की स्थिति 7 - प्रतिक्षालय के स्थान पर बना मैदान- फोटो : TALDEHATE