फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bus crushed two student

तेज रफ्तार बस ने दो छात्राओं को रौंदा, दोनों की मौत

Fri, 14 Feb 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
bus crushed two student
ललितपुर। बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे नेहरू महाविद्यालय के पास ऑटो का इंतजार कर रहीं दो छात्राओं को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके से भाग रही बस का लोगों ने पीछा किया। इसे देख चालक कुछ दूर चलकर बस को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी निवासी ज्योति यादव (19) पुत्री स्व. बलदेव यादव एवं सिविल लाइन वर्णी कॉलेज के पीछे निवासी नंदिनी झा (17) पुत्री जीवन झा बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राएं थीं। ज्योति यादव नेहरू महाविद्यालय एवं नंदिनी श्री दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में पढ़ती थीं। दोनों छात्राओं के कॉलेज हाईवे पर कुछ ही दूरी के अंतराल पर हैं। ऐसे में दोनों बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे अपने-अपने कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद घर आने के लिए नेहरू महाविद्यालय के पीछे के गेट की ओर हाईवे किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान सागर की ओर से आ रही सवारी बस (एमपी 35पी-0277) ने दोनों छात्राओं को कुचल दिया। छात्रा ज्योति यादव का सिर फट गया, जबकि नंदिनी दूर जाकर गिरी। यह देख वहां आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान चालक बस को लेकर भागा। कुछ राहगीरों ने बस का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से चालक कुछ दूरी पर बस छोड़कर भाग गया। आनन फानन में एंबुलेंस से दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में रखवा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बस की टक्कर से हाईवे पर दो छात्राओं की मौत हो गई है। बस को पकड़ लिया गया है, जबकि चालक भाग गया। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed