{"_id":"5dc1cba28ebc3e5b116f7cc1","slug":"burning-scorpio-from-five-people-fir-lalitpur-news-jhs1518629166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो जलाने में पांच लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो जलाने में पांच लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
थाना बार अंतर्गत ग्राम सेमराडांग में रंजिशन ग्राम प्रधान के गैराज में खड़ी स्कार्पियो जलाने में पांच लोगों पर मुकदमागाड़ी में रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने आग लगा दी, जिससे गाड़ी समेत अन्य सामान जल गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
ग्राम प्रधान केहर सिंह ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर सो रहे थे, तभी एकाएक धड़ाम की तेज आवाज से उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा कि गांव के राजेंद्र सिंह पुत्र रावराजा, अजीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, चाली राजा पुत्र राजेंद्र सिंह, अनुरुद्ध सिंह पुत्र भान सिंह और सुजान सिंह पुत्र हल्कू सिंह घर में खड़ी स्कार्पियो में आग लगाकर भाग रहे थे। गाड़ी के साथ प्लास्टिक के पानी वाले सौ पाइप भी जल गए। भागते हुए उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।