{"_id":"595942e44f1c1bec5e8b4aab","slug":"burning-despite-stopping-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बावजूद जलाया जा रहा है कूड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बावजूद जलाया जा रहा है कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
kachra, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। नगर को साफ, सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास कर्मचारियों की लचरता के चलते बेअसर साबित हो रहे है। प्रशासन की मनाही के बाद भी नगर में कई जगह कूडें के ढेर में आग लगा कर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। वहीं, नगर में कुछ दिन से बिलगैया की पुलिया के समीप कचरे का अंबार लगा हुआ है। जिसकी जानकारी केे बाद भी नगर पंचायत कोई ध्यान नहीं दे रही है।
बारिश में जब लोगों को अधिक साफ सफाई से रहने की आवश्यकता होती है। तो इसी समय नगर की साफ सफाई का क्रम गड़बड़ा गया है। कस्बे में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे रहते है। इसके अलावा नगर का कचरा गांव से बाहर न फेंक कर कुछ कर्मचारियों एवं नगर वासियों द्वारा उसे जलाने का काम किया जा रहा है। जिससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैलने के अलावा प्रदूषण भी फैल रहा है।
इसके अलावा नगर की बिलगैया की पुलिया के पास तो प्रति दिन भारी मात्रा में कूड़ा जमा हो रहा है। जिसके चलते वहां आवारा जानवर का भी जमावड़ा रहता है। यह आवारा जानवर आपस में झगड़ कर मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत पैदा कर रहे है। रात में आपूर्ति के ठप होने के बाद तो इस स्थान इस गुजरना काफी मुसीबत भरा हो जाता है।
विज्ञापन
वही इस संबंध में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विनोद तिवारी का कहना है कि अभी इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी नगर पंचायत इस मामलें की जांच करा कर कचरा जलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।