फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bunrt drowned in dam construction underway Chekdam

भौंरट बांध के डूब क्षेत्र में चल रहा चेकडैम निर्माण

Thu, 11 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bunrt drowned in dam construction underway Chekdam
महरौनी (ललितपुर)। भौंरट बांध परियोजना के तहत भराव वाले क्षेत्र में चेकडैम का निर्माण कार्य चल रहा है। रात-दिन चल रहे इस निर्माण कार्य से शासन के धन का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत बम्हौरी घाट के सकरौनी/मुढ़िया मौजा में एक चेकडैम निर्माण का कार्य लगभग एक सप्ताह पहले से शुरू किया गया था। कार्य काफी तेजी से चल रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस जगह चेकडैम बन रहा है वह जमीन निर्माणाधीन भौंरट बांध के भराव क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन


इस तरह से डूब क्षेत्र में निर्माण कार्य की खानापूर्ति कर शासकीय धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और कोई इसे रोकने-टोकने वाला नहीं।

निर्माणाधीन भौंरट बांध के भराव क्षेत्र में प्रभावित लगभग आधा दर्जन ग्राम हैं, जिनमें बम्हौरी घाट के मुढिया और सकरौनी मौजा भी शामिल हैं, जहां चेकडेम का निर्माण कार्य चल रहा है। संबंधित राजस्व लेखपाल के अनुसार जहां चेकडैम निर्माण हो रहा है, वह बांध के भराव क्षेत्र के अंतर्गत है और यहां के भूमि धर किसानों को मुआवजा भी मिलना है। लेकिन, इसके बाद भी चेकडैम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य में हो रही खानापूर्ति
महरौनी। भौंरट बांध के भराव क्षेत्र में चल रहे चेकडैम निर्माण के कार्य में खानापूर्ति की जा रही है। नाले की कीचड़युक्त बालू मिलाई जा रही है और सीमेंट की मात्रा भी काफी कम डाली जा रही है।


13वें वित्त आयोग के तहत उक्त चेकडैम लगभग पांच वर्ष पहले स्वीकृत हुआ था, लेकिन धनराशि देर से आवंटित होने के कारण निर्माण कार्य देर से शुरू हुआ। उक्त भूमि के डूब क्षेत्र में आने की उन्हें जानकारी नहीं है। यह जांच का विषय है और जांचोपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- इंजी. रविंद्र सिंह
- अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed