फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bundelkhand gets 24 hours electricity

बुंदेलखंड को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Thu, 23 Mar 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand gets 24 hours electricity
बुंदेलखंड को मिलेगी 24 घंटे बिजली - फोटो : demo
बुंदेलखंड को योगी युग में 24 घंटे बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री का आदेश मिलने के बाद इस दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने सभी वितरण खंडों को पत्र लिखकर गर्मियों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। अफसरों को विद्युत ढांचे की कमियों को दूर करने को कहा गया है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पहली कैबिनेट बैठक में बिजली आपूर्ति पर विशेष जोर दिया है। इस पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के माध्यम से मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को पत्र जारी किया कि बुंदेलखंड के सभी शहरी, तहसील और जनपद के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति का वे पहले खुद आकलन करें और उन सभी कमियों को दूर करें जो बाधा बन रही हों। साथ ही उन दिक्कतों की सूची भेजने को कहा है, जो 24 घंटे बिजली देने में बाधा बन रही हों। 
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता (नगर) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चेयरमैन के आदेश पर काम शुरू कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के आदेश पर ही कटौती होगी। फाल्ट सुधारने को थोड़े समय के लिए ही बिजली काटी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिक्कतों की भेजी जा रही सूची
- नंदनपुरा और प्रेमनगर सबस्टेशन एक ही हाइटेंशन लाइन पर चल रहे हैं, इनके लिए अलग-अलग लाइन बनाई जाए। 
- विद्युत वितरण खंड दो से जुड़े सबस्टेशनों तक दुनारा और हंसारी ट्रांसमिशन हाउस से आने वाली हाइटेंशन की दूरी अधिक है। इस समस्या को दूर करने के लिए बालाजी रोड पर 132 केवीए सबस्टेशन बनाया जाए।
- सभी सबस्टेशनों पर संविदा कर्मचारियों की जगह स्थायी कर्मचारियों की तैनाती हो। स्थायी कर्मचारी बेहतर काम करते हैं। 
- हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से मुन्नालाल सबस्टेशन को आने वाली हाइटेंशन लाइन की दूरी कम हो। 
 
गांव के फुंके ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदले जाएंगे 
चेयरमैन ने ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि फुंके ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में हर हाल में बदल दिया जाए। अवर अभियंता और संविदा कर्मचारियों के नंबर प्रधान को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि फाल्ट आने पर सबस्टेशन तक तुरंत सूचना आ सके। गर्मी में ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता बनाए रखें। 


दिसंबर से नहीं हो रही रोस्टिंग 
हर बार चुनावी सीजन में बिजली की चाल सुधर जाती है। लेकिन, चुनाव गुजरते ही बिजली वापस पुराने ढर्रे पर लौट आती है। इस चुनाव में भी दिसंबर से बिजली की 24 घंटे आपूर्ति जारी रही। मुख्यमंत्री की सख्ती के चलते उम्मीद है कि बिजली आने का यह सिलसिला बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed