फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bundelkhand expressway will create oppertunity

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण से बढ़ेगा रोजगार:सुभाष

Mon, 16 Sep 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand expressway will create oppertunity
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण से बढ़ेगा रोजगार : सुभाष
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से बुंदेलखंड क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे पहले जिस तरह से पीसीएस सहित अन्य भर्तियों में क्षेत्रवाद चला, उसे सुधारने में वक्त लगेगा। जितना काम योगी सरकार ने किया उतना इतिहास में कभी नहीं हुआ। वे कसबा पाली में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सत्रह सितंबर को जन्म दिवस है, जिसे सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें पर्यावरण की शुद्धि के लिए पौधरोपण, प्लास्टिक को बंद करने का अभियान, वंचित और शोषितों के बच्चों की शिक्षा में सहायता करने जैसे आठ अभियान शामिल हैं। सत्रह सितंबर से इन अभियानों की शुरुआत हो जाएगी। युवा मोर्चा ने इन्हें चलाने का संकल्प लिया है। युवा संसद का मूल उद्देश्य था, जो कानून बनाने वाले लोग हैं व सरकार में बैठे लोग हैं, वे सारे लोग युवाओं से संवाद स्थापित करें।
विज्ञापन

युवा मोर्चा ने पहली बार पंचायत से चुने प्रतिनिधि, खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित कई हस्तियां उपस्थित रहीं। युवा संसद में आठ हजार प्रतिभागियों ने एक- दूसरे से संवाद स्थापित किया। स्टार्ट अप इंडिया में सिंगल विंडो के तहत विश्वविद्यालय सहित विभिन्न जगहों पर सरकार मल्टीनेशनल आफिस बनाकर देती है। लखनऊ में सीएम हाउस के सामने लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत से इंक्यूवेटर बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करने वाले हैं। इसका भी युवाओं को फायदा मिलेगा। मुद्रा लोन योजना के तहत चौदह लाख रुपये का ऋण मुहैया कराया गया। कौशल विकास के जरिए युवाओं को रोजगार मिल रहा है। एक उत्पाद एक जनपद में भी रोजगार सृजन हुआ है। फिट इंडिया कैंपेन आरंभ होने के जवाब में उन्होंने कहा कि खेलो भारत के तहत क्रिकेट सहित स्थानीय खेलों की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवा भारत के गठन पर उन्होंने कहा कि जब सरकार को इसकी जरूरत महसूस होगी तो वह जरूर बनाएगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमन शुक्ला, जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed