{"_id":"5fc69ec38ebc3e9b804f3c97","slug":"bulgary-lalitpur-news-jhs1824285139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच चौराहे पर दुकान के ताले काटकर डेढ़ लाख उड़ाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच चौराहे पर दुकान के ताले काटकर डेढ़ लाख उड़ाये
विज्ञापन
पान की दुकान के बाहर टूटा पड़ा ताला
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के बीचों बीच मुख्य सावरकर चौक पर एक पान की दुकान के ताले काटकर डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए गए। सुबह जब दुकानदार अपने दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के काटे गए ताले शटर के पास पड़े मिले। जानकारी मिलने पर सदर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
थाना कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला सुभाषपुरा निवासी आशीष चौरसिया ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी दुकान चौरसिया पान भंडार शनिचरा चौराहे रानी लक्ष्मीबाई बैंक के नीचे है। बीती रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान के ताले काटकर उसमें रखा कुछ सामान व डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। जब वह रोजाना की तरह सुबह साढ़े पांच बजे दुुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान के ताले कटे पड़े थे। आसपास व चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की फुटेज कैद होने की संभावना है। उसने बताया कि बीते रोज बैंक बंद होने के कारण उसने पैसे दुकान में ही रख दिए थे। उसने प्रभारी निरीक्षक से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
नवंबर में नई बस्ती के आठ घरों में हुई थी चोरी, नहीं लगा सुराग
बीते महीने में नई बस्ती क्षेत्र में आठ घरों में चोरों ने धमाचौकड़ी मचाते हुए नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। मंडी क्षेत्र में इलाइट चौराहा क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला में निवासी एक बैंक कर्मचारी के घर भी चोरी हुई थी। लेकिन इन चोरियों के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
बंद पड़े हैं चौराहों पर लगे कैमरे, व्यापारी जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन
इस बार बीच चौराहे पर चोरी होना बदमाशों द्वारा पुलिस को खुली चुनौती देना है। अभी तक किसी भी चोरी में न तो मुकदमा लिखा गया है और न ही पुलिस का वर्कआउट ही दिख रहा है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं, जो ठीक कराए जाने चाहिए। जहां यह चोरी हुई है उसके पास ही सराफा मार्केट भी है, जिससे व्यापारियों में डर बना हुआ है। इस संबंध में जिलाधिकारी को शीघ्र ही ज्ञापन दिया जाएगा।
सुरेश बड़ेरा, जिलाध्यक्ष, जिला व्यापार मंडल।
व्यापारी दुकान में बड़ी रकम रखने से बचें
चोरी की सूचना दुकानदार ने दी है। जिस पर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वर्तमान में जनपद से काफी संख्या में पुलिस कर्मचारियों की झांसी में वीआईपी, इलाहाबाद मेला और चुनाव में ड्यूटी लगी है। लेकिन उपस्थित कर्मचारियों द्वारा गश्त की जा रही है। व्यापारियों से भी अपील है कि दुुकान में ज्यादा बड़ी रकम नकदी रखने से बचें या फिर सुरक्षा के लिए निगरानी रखें।
संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।