{"_id":"5884f3ad4f1c1b116eefec23","slug":"bsp-election-propogenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों के फेर में फंसे फेरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों के फेर में फंसे फेरन
lalitpur
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा से महरौनी के विधायक फेरनलाल अहिरवार अपनों के ही फेर में फंस गए हैं। बसपा के तीन पूर्व जिलाध्यक्ष और कई पूर्व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पत्र भेजकर उनकी टिकट बदलने के लिए पत्र भेजा है। अंजनी माता मंदिर के पास हुई बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने विधायक फेरनलाल पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
रविवार सुबह कुम्हैड़ी अंजनी माता मंदिर के पास मैदान में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक ने अपनी निधि का दुुरुपयोग करते हुए समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं को लाभ दिया है। उनका आरोप है कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों का सहयोग नहीं किया है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पत्र भेजकर प्रत्याशी बदलने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रत्याशी नहीं बदला गया तो वह उनके विरोध में काम करेंगे।
बैठक में चंद्रभान बेसरा पूर्व जिलाध्यक्ष, बाबूराम अहिरवार पूर्व जिलाध्यक्ष, रामचरन गौड़से पूर्व जिलाध्यक्ष, इंजी. चंद्रशेखर जिला महामंत्री, कमलापत रिछारिया पूर्व उपाध्यक्ष, महेंद्र विदुआ पूर्व उपाध्यक्ष, हरगोविंद अहिरवार, कालूराम अहिरवार, छन्नू लाल अहिरवार, काशीराम, प्रमोद, मुस्ताक खां, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टिकट नहीं मिला, इसलिए विरोध
कुम्हैड़ी में हुई बैठक में शामिल कई लोग महरौनी विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने के कारण ये लोग विरोध कर रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों पर आलाकमान नजर रखे है। झूठी बातों से बरगलाने वालों को जनता जवाब देगी।
फेरनलाल अहिरवार, सिटिंग विधायक और बसपा प्रत्याशी।