फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bsp chief mayawati birthday celebrated

जिला पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी बहुजन समाज पार्टी : संतराम कुशवाहा

Sat, 16 Jan 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
bsp chief mayawati birthday celebrated
जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाते बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहिन मायावती का 65वां जन्म दिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। एक मैरिज गार्डन के विशाल प्रांगण में आयोजित जन्म दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माधवगढ़ के पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा व मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मोहनलाल रायकवार मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष इंजी. दीपक कुमार टीकरा ने की। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर व मान्यवर कांशीराम के चित्र सम्मुख दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित किये।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बसपा सुप्रीमो का जन्म दिवस मनाते हुए पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया गया। साथ ही मायावती को उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर रणनीति तय की गयी।मुख्य अतिथि माधवगढ़ के पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का हुजूम उमड़ा है, उससे तय है कि आगामी पंचायत चुनाव में ललितपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष बसपा से ही जनता चुनेगी। झांसी मुख्य सेक्टर प्रभारी मोहनलाल रैकवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सत्ता का रास्ता बुंदेलखंड से होकर जाता है। कहा कि बहुजन समाज पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में पूरे दमखम से अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ललितपुर में अगला जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी ही जनता द्वारा चुनकर जिले के विकास में पहल करेगा। जिलाध्यक्ष इंजी. दीपक कुमार टीकरा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आज भी पूरी ताकत से खड़ी है। जन्मदिन मनाने के लिए जुटे कार्यकर्ता इसका जीवंत उदाहरण हैं। आगामी 2022 के चुनाव में में बहुजन समाज पार्टी प्रदेश की सत्ता में पूर्ण बहुमत से आएगी। पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि जिले की सभी 21 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर झांसी मंडल से सेक्टर प्रभारी राजेश जाटव, कैलाश नारायण कुशवाहा, कीरत सिंह राजपूत, रघुनाथ अहिरवार, रामचरण गोडसे, कपिल बार, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास रोंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर्भुज अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष रहीश राजपूत, जिला महासचिव दामोदर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सरमन लाल बरार, जिला सचिव/विधानसभा प्रभारी महरौनी चन्द्रभानसिंह बेसरा मौजूद रहे। संचालन रामदयाल मनहर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed