फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bsp assambly election

बसपा लड़ेगी पंचायत चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव

Wed, 13 Oct 2021 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
bsp assambly election
bsp.jpg - फोटो : bsp.jpg
महरौनी। ललितपुर मार्ग स्थित गार्डन में मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल के ब्रजेश जाटव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि देकर मंगलवार को बुलाई। बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तय करते हुए युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान ब्रजेश जाटव ने कहा कि ईमानदारी व आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों विधान सभाओं में पंचायत चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। कैलाश नारायण कुशवाहा ने पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि पार्टी की सरकार बनाने का समय आ गया है, सिर्फ समय के सदुपयोग करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर झांसी मंडल ब्रजेश जाटव व जिलाध्यक्ष दीपक कुमार टीकरा के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम सिंह राजपूत करौंदा, मुख्य सेक्टर प्रभारी कैलाश नारायण कुशवाहा, मोहनलाल रैकवार, प्रभुदयाल अहिरवार, सेक्टर प्रभारी हरिशंकर बंटी, जिला महासचिव मुहम्मद खान, रामचरण गोडसे विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed