फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSA inspected the presence of teachers online, sought answers from 31 teachers

Lalitpur News: बीएसए ने ऑनलाइन निरीक्षण कर जानी शिक्षकों की उपस्थिति, 31 शिक्षकों से मांगा जवाब

Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
BSA inspected the presence of teachers online, sought answers from 31 teachers
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जुलाई माह में खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण कर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति जानी थी। जिसमें 31 शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक विद्यालय समय में अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने इन सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने जुलाई माह में विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी से प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण करवाया था। जिसमें उन्होंने शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों की उपस्थिति को देखा था। अब बीएसए ने ब्लॉक मडावरा के ग्राम गोराकलां में तैनात शिक्षा मित्र हनुमत सिंह, ब्लॉक महरौनी के बारव विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र हर प्रसाद अहिरवार, सिमरिया में तैनात सहायक अध्यापक दीपिका सिंह, ब्लॉक जखौरा के मुहारा में तैनात शिक्षा मित्र कमलेश कुमारी, ब्लॉक मडावरा के डोंगराखुर्द में तैनात अनुदेशक अमित कुमार निरंजन, गिरार में तैनात अनुदेशक संदेश कुमार, भीकमपुर में तैनात अनुदेशक शिवांकर श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन

वहीं ब्लाॅक बिरधा के सिंगेपुर में तैनात सीमा बुंदेला, बरौदास्वामी में तैनात सहायक अध्यापक गरिमा जैन, ब्लॉक मडावरा के बमराना में तैनात सहायक अध्यापक भारती मोदी, सरखड़ी में तैनात शिक्षा मित्र सरमन लाल, मदनपुर में तैनात शिक्षा मित्र सीताराम अनुपस्थित मिले थे। ब्लाॅक बार के पुरापाचौनी में तैनात अनुदेशक अजय कुमार मिश्रा, ललितपुर नगर के आदर्श विद्यालय में तैनात अनुदेशक आतिश जैन, ब्लॉक जखौरा के नौहरखुर्द में तैनात सहायक अध्यापक प्रीति, ब्लॉक तालबेहट के ककड़ारी में तैनात अनुदेशक अजय कुमार सिंह, बम्हौरीसर में तैनात अनुदेशक शशांक श्रीवास्तव, ब्लाॅक मड़ावरा के बूनीनाराहट में तैनात शिक्षा मित्र शंकुतला तिवारी, ब्लॉक महरौनी के समोंगर में तैनात सहायक अध्यापक मीरा, ब्लॉक तालबेहट के बम्हौरीसर में तैनात अनुदेशक ममता, ब्लॉक मड़ावरा के गुरयाना में तैनात सहायक अध्यापक संध्या, गोराकलां में तैनात शिक्षा मित्र विवेक तिवारी, ब्लॉक महरौनी के भैरा में तैनात अनुदेशक रामकांती सैनी अनुपस्थित पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक जखौरा के बुधेडी में तैनात शिखा मित्र हीरालाल, ब्लॉक बिरधा के कलौथरा में तैनात शिक्षा मित्र देशराज कुर्मी, ब्लॉक जखौरा के बांसी में तैनात शिक्षा मित्र अनुराधा दुबे, ब्लाॅक मड़ावरा के गौना में तैनात अनुदेशक मिथलेश कुमारी, गदनपुर में तैनात दिनेश सिंह, भीकमपुर में तैनात अनुदेशक कमलेश कुमार, इमलिया कलां में तैनात अनुदेशक रामकुमार साहू और ब्लाॅक बिरधा के ग्राम कलौथरा में तैनात सहायक अध्यापक बबीता राय अनुपस्थित मिली थी। इन अनुपस्थित मिले 31 सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक से बीएसए ने तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed