फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSA inspected the office and found employees absent from their desks and rooms.

Lalitpur News: बीएसए ने कार्यालय पहुंचकर किया निरीक्षण, पटल और कक्षों में अनुपस्थित मिले कर्मचारी

Sat, 01 Nov 2025 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
BSA inspected the office and found employees absent from their desks and rooms.
- अनुपस्थित मिले उन्नीस कर्मचारियों से मांगा अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीएसए रणवीर सिंह ने शुक्रवार की सुबह बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें इन कार्यालय में कार्यरत करीब 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से बीएसए ने अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा सुबह ऑफिस खुलने के बाद देर से आने की शिकायतें आए दिन बीएसए के समक्ष आ रही थीं। इसे देखते हुए शुक्रवार की सुबह 9:55 पर बीएसए कार्यालय में पहुंच गए। करीब 15-20 मिनट इंतजार करने के बाद वह 10.15 बजे वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में इन कार्यालयों में कार्यरत लेखाकार, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, जिला समन्वयक, स्टेनो, सहायक लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, टंकण लिपिक, अनुचर सहित 19 कर्मचारी नदारद मिले। बीएसए के द्वारा कार्यालयों का निरीक्षण करने की सूचना मिलने पर कई कर्मचारी आनन फानन में कार्यालय पहुंचने लगे। लेकिन ऑफिस आने के समय में लापरवाही बरतने को बीएसए ने गंभीरता से लिया और अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों से अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

-----
निरीक्षण में यह मिले थे अनुपस्थित
लेखाकार विद्याकांत, प्रशांत, भगवत दयाल, अनुचर प्रेम कुमार, मुन्नी, जिला समन्वयक बालिका संजय तिवारी, जिला समन्वयक निर्माण जाहर सिंह, जिला समन्वयक एमआईएस राघवेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। समग्र शिक्षा लेखाकार जुनैद आलम, स्टेनो अल्पना कुमारी, सहायक लेखाकार समग्र शिक्षा अभिषेक, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन कपिल दुबे, समग्र शिक्षा कंप्यूटर ऑपरेटर रतीराम, समग्र शिक्षा टंकण लिपिक सोबरन सिंह नदारद मिले। प्रधान सहायक राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सहायक शिवम अग्निहोत्री, कनिष्ठ सहायक विनय त्रिपाठी, गौरव कुमार, अनुचर आंशी जैन अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बेसिक विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का सुबह 10:15 निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। इसमें 19 कर्मचारी अपनी पटल व कक्षों से अनुपस्थित मिले। इन सभी कर्मचारियों से अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed