फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSA found two schools closed 20 minutes before vacation, sought clarification

Lalitpur News: छुट्टी से 20 मिनट पहले बीएसए को बंद मिले दो स्कूल, स्पष्टीकरण तलब

Wed, 17 Jul 2024 05:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
BSA found two schools closed 20 minutes before vacation, sought clarification
ललितपुर। कई विद्यालय न सिर्फ देर से खुल रहे हैं। बल्कि, तय समय से पहले ही बच्चों की छुट्टी भी कर दी जा रही है। मंगलवार को बीएसए के निरीक्षण में ये बात सामने आ गई। जखौरा ब्लॉक के दो विद्यालय तय समय से 20 मिनट पहले ही बंद मिले। इस पर बीएसए ने सभी स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने और शिक्षा मित्रों का एक दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विद्यालय खुलने का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक है। जखौरा के दावनी गांव में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय को लेकर बीएसए के पास शिकायतें पहुंच रही थीं कि तय समय के बाद ये खुल रहे हैं और जल्दी बंद हो जा रहे हैं। यहां कार्यरत शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य भी नहीं कराया जाता है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है। इस पर बीएसए ने मंगलवार की दोपहर 1:40 बजे ब्लॉक जखौरा के ग्राम दावनी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय निरीक्षण करने पहुंच गए। लेकिन यहां पर दोनों ही विद्यालय बंद थे और गेट पर लटक रहा था। गांव के लोगों ने बताया कि विद्यालय दोपहर 12 बजे ही बंद हो जाता है। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के सभी स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है। शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने और शिक्षा मित्रों का एक दिन का मानदेय काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन




दोनों स्कूलों के देर से खुलने और समय से पहले बंद होने की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को निरीक्षण किया तो दोनों विद्यालय समय से पहले बंद पाए गए। स्कूलों के सभी स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षकों का एक दिन वेतन रोकने और शिक्षा मित्रों का एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। - रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed