फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Brutal murder of young man in Lalitpur, dead body thrown in field on banks of river

यूपी: ललितपुर में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी दोस्त ने शव के साथ किया घिनौना काम, फिर नदी किनारे फेंका

Thu, 21 Apr 2022 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Apr 2022 12:08 PM IST
सार

ललितपुर में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव नदी किनारे एक खेत में मिला है। शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। हत्या का आरोप उसके दोस्त पर ही लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Brutal murder of young man in Lalitpur, dead body thrown in field on banks of river
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी में शहजाद नदी के किनारे बांसी के रहने वाले देवेंद्र रैकवार (20) पुत्र प्रभु रैकवार का लहूलुहान शव मिला है। देवेंद्र बुधवार की शाम को कस्बा निवासी अपने मित्र के साथ घर से निकला था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रभु रैकवार के पांच बेटे हैं, देवेंद्र चौथे नंबर का बेटा था। रात को देवेंद्र के घर न लौटने पर उसके भाइयों और पिता ने सुबह से ही देवेंद्र को खोजना शुरू कर दिया। सुबह गांव से निकली शहजाद नदी के किनारे राकेश शर्मा के खेत में देवेंद्र का लहूलुहान शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका सिर कुचला हुआ था, पूरे मुंह पर खून था और शव के पास ही पत्थर पड़ था जिस पर खून लगा था, कुछ रुपये भी पास ही में पड़े थे। मृतक के पिता ने आरोपी दोस्त का नाम पुलिस को बताया है, जो उसके पुत्र के बुधवार की शाम घर से लाया था। 


चौकी इंचार्ज बांसी सुरेन्द्र कुमार ने मौके पर पंहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक और थाना अध्यक्ष जखौरा ने मौके पर पंहुचकर निरीक्षण किया। मृतक का दोस्त फरार बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed