{"_id":"668acb1bb16628e9e10e3463","slug":"brother-in-law-shoots-brother-in-law-in-transaction-dispute-condition-critical-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117358-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लेनदेन के विवाद में जीजा ने साले को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लेनदेन के विवाद में जीजा ने साले को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
- घर से बुलाकर रास्ते में दिया घटना को अंजाम, झांसी रेफर
- आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
फोटो-33, 34
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पैसे के लेनदेन के विवाद में जीजा ने साले को घर से बुलाकर रास्ते में गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल लाया गया है। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम दैलवारा के मजरा भरौनी निवासी तिलक (21) पुत्र मलखान सिंह शनिवार की रात घर पर था। तभी मध्य प्रदेश के जिला सागर के पिपरासर बूट गांव निवासी नरेंद्र पुत्र प्रकाश लोधी घर आया, जो तिलक का जीजा है। नरेंद्र ने घर से तिलक को अपने साथ ले गया। दोनों गुगरवारा गांव के पास पहुंचे थे कि नरेंद्र ने तिलक से डांगसेमरा गांव चलने के लिए कहा। तिलक ने मना कर दिया। इस पर नरेंद्र लोधी ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली तिलक के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। गोली मारने के बाद आरोपी जीजा मौके से भाग गया। रात होने के कारण घायल नरेंद्र करीब दो घंटे तक मौके पर पड़ा रहा। इस बीच वहां से निकले ग्रामीणों ने तिलक को घायल पड़ा देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। युवक को गोली मारने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय जिला अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। चिकित्सकों ने तिलक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। थाना बानपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। तिलक की बहन मौसम की तहरीर पर आरोपी नरेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ थाना बानपुर में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
-- -- -- --
उत्पीड़न से परेशान होकर एक सप्ताह पूर्व मायके आई थी बहन
तिलक की बहन मौसम को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। जिस पर करीब आठ दिन पूर्व मौसम अपने मायके ग्राम दैलवारा मजरा भारौनी आ गई थी। इधर शनिवार को मौसम का पति नरेंद्र भारौनी आया। तिलक की मां ने आरोप लगाया कि नरेंद्र अपनी पत्नी मौसम को मारने के लिए आया था। लेकिन मौसम के न मिलने पर वह तिलक को अपने साथ ले गया और उसे गोली मारकर भाग गया।
विज्ञापन
-- -- -- --
हमलावर की तलाश में पुलिस टीमें पहुंची एमपी, बैरंग लौटीं
साले को गोली मारकर भागने वाले जीजा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुट गई हैं। थाना बानपुर पुलिस की एक टीम हमलावर नरेंद्र की तलाश में उसके गांव और घर गई। लेकिन यहां वह नहीं मिला। अब पुलिस टीमें हमलावर के संभावित स्थानों पर तलाश करने में जुटी हुई है।
-- -- -- -- -
पैसे के लेनदेन को लेकर जीजा, साले में विवाद हुआ। इसके बाद जीजा ने साले को गोली मार दी। घायल को अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हमलावर की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर।