फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   broken ralling invite a accident

टूटी रेलिंग दे रही हादसे को न्यौता

Thu, 20 Jun 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
broken ralling invite a accident
तालबेहट संपर्क मार्ग की टूटी पड़ी रेलिंग - फोटो : LALITPUR
फोटो- 10
विज्ञापन

टूटी रेलिंग दे रही हादसे को न्यौता
ललितपुर। कस्बा तालबेहट स्थित अदरक मंडी के पास में बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल के पास की मिट्टी कटने से लगभग 30 फिट गहरी खाई हो गई है। इससे यहां पर कभी की कोई बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन, इसके बाद भी प्रशासन अनदेखा कर रहा है।
कस्बा तालबेहट से जिला मुख्यालय व जखौरा के लिए संपर्क मार्ग है। इस कारण यह सड़क अधिक व्यस्त रहती है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। कस्बा से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर अदरक मंडी के पास में एक पुल बना है, जिससे तालाब में पानी ओवर होने पर निकलता है। पुल की रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण यहां वाहनों को ओवरटेक करना मुश्किल हो रहा है। पुल की मिट्टी कट गई है और खाई में तब्दील हो चुकी है। इसकी सड़क से गहराई दस मीटर से अधिक होगी। खाई के पास में वाहनों के ओवरटेक करने पर वाहन कभी भी असंतुलित होकर खाई में गिर सकता है। खासकर सड़क पर बनी खाई रात के समय में वाहनों को दूर से नजर नहीं आती है। ऐसे में यहां पर किसी बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन, इस ओर अधिकारी व जनप्रतिनिधि अनभिज्ञ बने हैं। इसी मार्ग से जिला मुख्यालय पर बैठे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आना-जाना होता है। इसके बाद भी रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी तालबेहट कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि टूटी रेलिंग गंभीर बात है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मरम्मत कराने व मिट्टी डलवाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed