फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Broken leg of groom going to get married electric wire fell while bringing bride in lalitpur

पार की हर बाधा: शादी करने जा रहे दूल्हे का टूटा पैर, प्लास्टर में लिए फेरे, दुल्हन लाते समय गिरा बिजली का तार

Fri, 16 Dec 2022 07:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 07:53 PM IST
सार

14 दिसंबर को ललितपुर मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में अभिषेक व बबीता के फेरे होने थे। इसी के लिए दूल्हा अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकला। लेकिन बीच रास्ते में ही बाइक एक कुत्ते से टकरा गई और अभिषेक का पैर फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन
Broken leg of groom going to get married electric wire fell while bringing bride in lalitpur
दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने जा रहे एक दूल्हे का पैर हादसे में टूट गया। इसके बाद दूल्हा पैर में प्लास्टर बंधवाकर शादी करने पहुंचा। वहीं शादी के बाद दुल्हन को घर ले जाते समय बिजली का तार टूटकर उसके पास गिरा। जिससे वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

14 दिसंबर को शहर के कंपनीबाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में महरौनी क्षेत्र के ग्राम बारचौन निवासी अभिषेक वर्मा (22) का विवाह ग्राम कैलगुवां निवासी बबीता (20) के साथ होना था। शादी की तैयारियों के साथ दूल्हा फेरे लेने के लिए घर से निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर आकर तैयार होने के लिए वह दोस्तों के साथ आईटीआई के पास एक रिश्तेदार के घर चला गया। जहां से तैयार होकर वह समारोह में शामिल होने आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे दूल्हे अभिषेक का पैर फ्रैक्चर हो गया। 

विज्ञापन

सूचना पर घर वाले पहुंचे और घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने पैर में प्लास्टर बांध दिया। इसके बाद दूल्हा प्लास्टर बंधवाकर सात फेरे लेने पहुंचा। इसे लेकर समारोह में पहुंचे लोगों में चर्चा का आलम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed