फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bridge built, authorities forgot the service road... people suffering in traffic jams.

Lalitpur News: पुल बना, सर्विस रोड भूले जिम्मेदार... जाम में पिस रहे लोग

Fri, 11 Sep 2026 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bridge built, authorities forgot the service road... people suffering in traffic jams.
ललितपुर। शहर में शहजाद नदी पर पुल निर्माण के बाद भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। एप्रोच मार्ग बनने के बाद सर्विस रोड नहीं बनने और नदी में पानी आने से डायवर्जन मार्ग ढह जाने के कारण यातायात नदीपुरा की तंग गली में सिमट गया है। बानपुर, महरौनी और सागर की ओर से आने वाले लोगों को यहां दिनभर जाम का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवारको भी तेज धूप में लोग करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रह रहे हैं। कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए करीब चार किलोमीटर का चक्कर लगाकर हाईवे के रास्ते शहर में आने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते करीब 30 हजार लोगों के आवागमन पर असर पड़ने का दावा किया जा रहा है। लोहे के पुल की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। करीब 400 मीटर का रास्ता पार करने में 20 मिनट तक लग रहे हैं। ढुराबाजार से गोविंदनगर मार्ग पर भी पुलिया के आगे का रास्ता क्षतिग्रस्त है। वहीं, नदीपुरा से अंदर बने शहजाद नदी के पुल पर भी जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों की रफ्तार थम गई है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने एप्रोच मार्ग का निर्माण तो कर दिया, लेकिन सर्विस रोड नहीं बनाई। बारिश के बाद नदी में पानी आने से डायवर्जन मार्ग भी ढह गया। इसके चलते बानपुर, महरौनी और सागर की ओर से आने-जाने वाला यातायात नदीपुरा की तंग गली से गुजर रहा है। वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए कई वाहन चालक करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर हाईवे के रास्ते शहर में पहुंच रहे हैं। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों खर्च हो रहे हैं। वहीं, जो लोग नदीपुरा मार्ग से निकल रहे हैं, उन्हें तेज धूप में लंबे समय तक जाम में खड़ा रहना पड़ रहा है।
लोहे के पुल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनसे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। करीब 400 मीटर का रास्ता पार करने में 20 मिनट तक लग रहे हैं।
--------------------------

शहजाद नदी के पुल पर भी गड्ढे
नदीपुरा से अंदर बने शहजाद नदी के पुल से तीन और चार पहिया वाहन गुजर रहे हैं। पुल पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों में वाहन फंसने से टैक्सी और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। दोपहिया वाहन भी अनियंत्रित हो रहे हैं। ऐसे में यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मवेशी बाजार में पहुंच मार्ग की खोदाई के कारण रास्ता महज आठ फुट, यानी करीब ढाई मीटर चौड़ा रह गया है। नदीपुरा पुल से आने वाले वाहनों को मोड़ने और निकलने में परेशानी हो रही है। मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन आसानी से दिखाई नहीं देते। इससे यातायात धीमा होने के साथ जाम लग रहा है और लोगों को आधे घंटे तक परेशानी उठानी पड़ रही है।
--------------------------
गोविंद सागर बांध मार्ग के गेट खुले
गोविंद सागर बांध मार्ग के दोनों ओर लगे गेट बारिश के चलते बंद कर दिए गए थे। इससे राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दोनों ओर के गेट खोल दिए गए। इससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिली।

----------------------------

फोटो- 20
कैप्शन- अनीश

सर्विस रोड नहीं बनने से वाहनों को निकलने में मुश्किल हो रही है। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
- अनीश
----------------------------

फोटो- 21
कैप्शन- रामकिशन

एप्रोच मार्ग की दीवार के बगल के रास्तों को ठीक कराया जाए। वाहन तो दूर, पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है।
- रामकिशन
-------------------------

एप्रोच मार्ग का निर्माण होते ही सर्विस रोड भी जल्द बनाया जाएगा। बारिश के चलते निर्माण कार्य नहीं हो सका है।
- सुशील श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, सेतु निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed