फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   breathing kerosin oil reach women SP office

मिट्टी के तेल से भीगे कपड़े लेकर एसपी के पास पहुंची महिला

Sat, 21 Sep 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
breathing kerosin oil reach women SP office
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत भुजऊपुरा निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और मिट्टी के तेल से भीगे कपड़े लेकर एसपी के सामने पेश हुई। पुलिस अधीक्षक ने बार थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम भुजऊपुरा निवासी राधा अरिवार ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 15 महीने पूर्व हुई थी और उसकी पंद्रह दिन की बच्ची है। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराली व उसका पति उसे परेशान करने लगे। उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और कई बार उसने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। उसके पति रघवीर ने बीते 15 व 16 सितंबर को उसके साथ काफी मारपीट की और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने की धमकी दी है और मिट्टी का तेल डाल दिया जिससे वह वहां से किसी प्रकार भागी और अपनी मां और भाई के साथ बार थाने गई, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं होने पर वह अपनी पंदह-सोलह दिन की बच्ची को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची, जहां उसने पुलिस अधीक्षक को आप बीती सुनाई और मिट्टी के तेल से भीगे कपड़े भी दिखाए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने बार थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed