फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Brahmin community needs to remain united, extend a helping hand to the society

Lalitpur News: विप्र समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता, समाज की मदद को आगे बढ़ाएं हाथ

Mon, 22 Dec 2025 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community needs to remain united, extend a helping hand to the society
अखंड ब्राह्मण महासभा में शामिल होने आए योगी सत्यनाथ
ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन में नवकार्यकारिणी को सौंपे दायित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अखंड ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन रविवार को तुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें गठित नव कार्यकारिणी को उनके दायित्व सौंपे गए।
अखंड ब्राह्मण महासभा के सम्मेलन में नवनियुक्त कार्यकारिणी का मनोनयन करते हुए उनके दायित्व सौंपे गए। इसमें महिला कार्यकारिणी को भी सम्मानित करते हुए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण बताई। इसके साथ ही यहां नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके मनोनयन प्रमाण पत्र सौंपे गए। इसके बाद यहां शपथ ग्रहण कराया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि योगी सत्यनाथ ने कहा कि विप्र समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। हिंदू राष्ट्र बनाने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म होना चाहिए और आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे समाज और योग्य युवकों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा। विशिष्ट अतिथि लीलाधर दुबे कुल्लू ने कहा कि समाज को एक रहकर समाज में फैली बुराइयों को दूर करना होगा। एक-दूसरे के सहयोग से ही समाज का सम्मान बना रहता है।
विज्ञापन

विप्र समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई आवश्यकता पड़े तो सभी को उसकी मदद के लिए तत्पर रहने की आवश्यकता है। अब आगे प्रधानी के चुनाव भी आ रहे हैं। इसमें ब्राह्मणों को एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है। आशीष रावत, सोनू चौबे ने एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर तुवन मंदिर के महंत रामलखनदास महाराज, हनुमानधारा के महंत, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेखा वैद्य, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, संगठन प्रमुख मंजुल पुरोहित, मंडल प्रभारी झांसी सुनील पुरोहित, आशीष चौबे, अनुपम चौबे, नेहा तिवारी आदि उपस्थित रहीं।

अखंड ब्राह्मण महासभा में शामिल होने आए योगी सत्यनाथ

अखंड ब्राह्मण महासभा में शामिल होने आए योगी सत्यनाथ

अखंड ब्राह्मण महासभा में शामिल होने आए योगी सत्यनाथ

अखंड ब्राह्मण महासभा में शामिल होने आए योगी सत्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed