फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   B.Pharma student murder case: One accused arrested in encounter, shot in the leg.

बीफार्मा छात्र हत्याकांड : मुठभेड़ में एक हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Mon, 05 Oct 2026 02:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
B.Pharma student murder case: One accused arrested in encounter, shot in the leg.
ललितपुर। बी-फार्मा के छात्र की हत्या में वांछित आरोपी को रविवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मसौराकलां हाल पटेल नगर निवासी बी-फार्मा के छात्र भूपेंद्र उर्फ छोटू अहिरवार (25) की 28 सितंबर की रात चौकाबाग मोहल्ले में स्थित शराब दुकान के बाहर चाकू से हमला करके हत्या कर दी थी और आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने भूपेंद्र के पिता लक्ष्मी प्रसाद की तहरीर पर करन कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रूपेश साहू, पुण्य प्रताप और अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसपी संजीव कुमार ने सीओ सदर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जांच के दौरान प्रताप उर्फ रोली उर्फ प्रहलाद रजक निवासी मोहल्ला रावतयाना चौकाबाग सहित अन्य नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस टीम के साथ गल्ला मंडी क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। रोकने पर उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोहल्ला रावतयाना चौकाबाग निवासी प्रताप उर्फ रोली रजक के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं इस हत्याकांड में वांछित चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस एमपी क्षेत्र में भी कर रही है
विज्ञापन


जांच में ये आरोपी सामने आए

मृतक भूपेंद्र उर्फ छोटू के पिता लक्ष्मी प्रसाद ने अजय रजक, पुण्य प्रताप सिंह, करन कुशवाहा, रूपेश और अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज की जांच सहित अन्य प्रकार से जांच की। जांच में हत्याकांड में अन्य आरोपियों प्रताप उर्फ रोली उर्फ प्रहलाद, पंकज और नरेंद्र प्रकाश में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हत्या के मामले में दर्ज रिपोर्ट साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए आरोपी रोली उर्फ प्रहलाद रजक को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम संभावित स्थानों पर दबिश देने में जुटी हुई है।

कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed