फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy hanged himself for not getting mobile in Lalitpur

पिता की मजबूरी न समझा बेटा: मटर बिकने तक कर लेता इंतजार तो जिंदा होता, जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर दे दी जान

Sun, 23 Apr 2023 07:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 07:26 PM IST
सार

पिता ने उससे दो तीन दिन रुकने को कहा और मटर बिकने के बाद मोबाइल दिलाने की बात कही। वह जिद करने लगा कि उसे शनिवार को ही मोबाइल लेना है। 

विज्ञापन
boy hanged himself for not getting mobile in Lalitpur
फोन न दिलाने पर युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर कोतवाली महरौनी अंतर्गत गांव छायन निवासी पुष्पेंद्र (17) पुत्र भागचंद ढीमर ने मोबाइल के लिए 20 हजार रुपये नहीं देने पर जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत गांव छायन निवासी पुष्पेंद्र ढीमर ने शनिवार दोपहर में अपने पिता भागचंद से मोबाइल लेने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। पिता ने उससे दो तीन दिन रुकने को कहा और मटर बिकने के बाद मोबाइल दिलाने की बात कही। वह जिद करने लगा कि उसे शनिवार को ही मोबाइल लेना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पिता ने झल्लाते हुए यह भी कह दिया यदि उसे फौरन रुपये चाहिए तो मटर ले जाकर बेच आओ और मोबाइल के लिए रुपये ले लो। इसके बाद पिता मजदूरी करने चला गया और बेटा पुष्पेंद्र घर से बिना बताए ही निकल गया। परिजनों ने समझा कि पुष्पेंद्र किसी रिश्तेदारी में चला गया होगा। 

विज्ञापन

अगले दिन सुबह पुष्पेंद्र का बड़ा भाई अंकित मोहल्ले में ही चक्की पर गया था। तभी उसकी नजर पड़ोस के खेत में एक जामुन के पेड़ पर पड़ी। जिस पर उसका छोटा भाई पुष्पेंद्र रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। 

इस पर वह जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगा। यह देख अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए और इसकी जानकारी महरौनी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था और वह दसवीं तक पढ़ा था और इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed