फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boundrywall lanka medan

प्रशासन की सख्ती के कारण बना दी गई चारदीवारी

Mon, 22 Mar 2021 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
boundrywall lanka medan
कैप्सन - चाहरदीवार का निर्माण करते मजदूर - फोटो : TALDEHATE
फोटो सहित क्रमांक -1
विज्ञापन

---------------
प्रशासन की सख्ती के कारण बना दी गई चारदीवारी
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट (ललितपुर)। दबंगों द्वारा जिला पंचायत के दशहरा लंका मैदान और एक धार्मिक स्थल के मध्य बनी चारदीवारी को तोड़ने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद नींद से जागे प्रशासन ने जब अपनी सख्ती दिखाई तो उसे गिराने वालों ने रविवार को उसका पुन: निर्माण करा दिया। वही इस मामले को लेकर पेश इमाम पर एक पत्रकार को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्रकारों ने प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

चार दिन पूर्व कुछ लोगों ने चारदीवारी को तोड़ दिया था। इसे लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद दीवार गिराने वालों ने रविवार को उसे पूर्व की तरह बनवा दिया। वहीं एक समाचार पत्र के जिला संवाददाता सहित अन्य पत्रकारों ने प्रभारी निरीक्षक तालबेहट को एक शिकायती पत्र देते हुए पेश इमाम पर समाचार प्रकाशित करने पर उसे धमकाने एवं उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली में थे। पुलिस के अनुसार अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन

- मैंने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की और न ही किसी को धमकाया है। मेरे ऊपर लगे आरोप गलत है।
- पेश इमाम इरशाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed