{"_id":"645607405f9511c24e0a7515","slug":"bloody-dead-body-of-villager-found-in-suspicious-condition-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: संदिग्ध परिस्थिति में मिला ग्रामीण का लहूलुहान शव, परिजनों ने बताया हादसा, बेटे पर हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: संदिग्ध परिस्थिति में मिला ग्रामीण का लहूलुहान शव, परिजनों ने बताया हादसा, बेटे पर हत्या का शक
Sat, 06 May 2023 01:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 06 May 2023 01:22 PM IST
सार
हत्या का आरोप मृतक के पुत्र पर लगाया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Lalitpur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर जिले के थाना पाली अन्तर्गत मोहल्ला पांड्याना निवासी बबलू 40 पुत्र कडोरे शुक्रवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला। जिसे अस्पताल ले गए यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना को लेकर थाना पाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि बबलू बजरंग गढ़ में खेत पर बन रहे मकान पर था। यहां उसका पैर फिसल गया और वह पत्थर पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायती पत्र या आरोप नहीं लगाए हैं। वहीं, कस्बा में बबलू की मौत को लोग हादसा नहीं हत्या की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
हत्या का आरोप मृतक के पुत्र पर लगाया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध और कस्बा पाली में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन