{"_id":"623f6e1561d6e426f007e01e","slug":"bloody-conflict-over-land-enmity-younger-brother-accused-of-assault-lalitpur-news-jhs217449699","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, छोटे भाई पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की रंजिश को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, छोटे भाई पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में सगे भाई ने बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई को लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी, जिससे बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम मानिकपुर निवासी सुजान सिंह (60) जब खेत पर पानी लगा रहा था, तभी अकेला पाकर उसके छोटे भाई जगदीश सिंह एवं उसके बेटों हल्ले, सकी ने उसके साथ जमीन रंजिश को लेकर लाठियों से जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसे भी चोटें आईं। थाना मड़ावरा पुलिस ने घायल सुजान सिंह के बेटे देवेंद्र की तहरीर के आधार पर मड़ावरा पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सुजान सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
छह वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
मड़ावरा। उच्च न्यायालय समेत विभिन्न न्यायालयों में लंबित आपराधिक मुकदमों में वांछित चल रहे आधा दर्जन अभियुक्तों को मड़ावरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। मड़ावरा पुलिस द्वारा ग्राम गिदवाहा निवासी कुंदन, हरलाल, जगना पुत्रगण शिबुआ अहिरवार, ग्राम छपरौनी निवासी हरप्रसाद पुत्र दलु कुशवाहा, ग्राम रनगांव निवासी भरत पुत्र अर्जुन कुशवाहा एवं भैयन पुत्र सूका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।