{"_id":"60e5e9bb8ebc3ef625195627","slug":"block-pramukh-election-four-nomination-purchased-lalitpur-news-jhs19897769","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार नामांकन पत्रों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार नामांकन पत्रों की बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले नामांकन को लेकर बुधवार को चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें दो नामांकन भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने लिए और दो नामांकन उनके दो समर्थकों ने लिए। इससे संभावना जताई जा रही है कि यहां निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने की कवायद शुरू हो गई है।
मड़ावरा में प्रतिष्ठित ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निवर्तमान प्रमुख चंद्रदीप रावत ही एक मात्र दावेदार दिख रहे हैं और बुधवार को नामांकन पत्र बिक्री के बाद उनका एक बार फिर से मड़ावरा का ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। भाजपा की ओर से चंद्रदीप रावत को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने से भी उनका पड़ला और भी मजबूत हो गया।
बुधवार को नामांकन बिक्री के दौरान चंद्रदीप रावत द्वारा दो नामांकन पत्र खरीदे गए तो वहीं उनके ही सहयोगी सुखदयाल पाल की पत्नी कृष्णादेवी एवं बारचौन से हरिओम के नाम से नामांकन पत्र खरीदा गया। बताया जा रहा है कि जिन दो सदस्यों के नाम से नामांकन पत्र खरीदे गए हैं वह रावत के करीबी हैं। नामांकन पत्र बिक्री की समय समाप्ति तक किसी अन्य प्रबल दावेदार द्वारा पर्चा नहीं खरीदे जाने से मड़ावरा में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव निर्विरोध होना तय हो गया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि मदनपुर परिवार से दिग्विजय सिंह भी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उतर सकते हैं लेकिन उनके माता-पिता की मृत्यु होने के चलते फिलहाल वह अपने परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, चंद्रदीप रावत ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को दो सेटों में अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पेश करेंगे।