{"_id":"691793bd397929bed20dc845","slug":"block-level-sports-competition-will-be-held-in-dailwara-today-preparations-complete-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-146113-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दैलवारा में आज होगी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दैलवारा में आज होगी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
- न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी बच्चे करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय दैलवारा में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी व टीम प्रतिभाग करेंगी।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए एबीएसए जखौरा भुवनेंदु अरजरिया ने 13 समितियां गठित कर कार्य आवंटित किए हैं। इनमें निर्णायक समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, भोजन व्यवस्था समिति सहित अन्य शामिल हैं। इनमें शिक्षकों को सदस्य के तौर पर रखा गया है, जो कि खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन कराएंगे।
बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में ब्लॉक अंतर्गत विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी व टीम जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।